Tuesday, January 29, 2013

उत्तरी कोरिया की हैवानियत


क्या भूख इंसान पर इस कदर हावी हो सकती है कि वह अपनी ही संतान की हत्या कर भोजन की तरह खा ले। ऐसी ही दिल दहला देने वाली घटना उत्तरी कोरिया से सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक एक शख्स अपने पोते की लाश को खा गया और वहीं दूसरे ने अपने बच्चे के मांस को उबालकर खाया। एशिया प्रेस की यह खबर संडे टाइम्स में प्रकाशित हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक उत्तरी कोरिया फिलहाल 'गुप्त अकाल' से जूझ रहा है। इस अकाल की वजह से 10 हजार लोग मारे जा चुके हैं। इसके बाद पूरे देश में यह आशंका गहरा गई है कि कहीं 'नरभक्षण' की घटना संक्रमण की तरह न फैल जाए। जापान के ओसाका की न्यूज एजेंसी एशिया प्रेस ने दावा किया है कि उसके नेटवर्क के हिस्सा वहां के सिटीजन जर्नलिस्ट ने यह खबर पहुंचाई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक अब तक वहां 10 हजार लोग मारे गए हैं। उत्तरी कोरिया ने इस रिपोर्ट को न तो खारिज किया है न ही पुष्टि की है। एशिया प्रेस को जिसने सूचना दी है उसके मुताबिक, 'मेरे गांव में एक शख्स ने अपने ही दो बच्चों को मार डाला। मारने की बाद उसने खाने की कोशिश की। उसकी पत्नी काम पर घर से बाहर थी। पहले उसने अपनी बड़ी बेटी की जान ली। घर में बेटा ने पिता को ऐसा करते देख लिया। इसके बाद पिता ने बेटे की भी हत्या कर दी। जब पत्नी घर आई तो उसने पति को भोजन पेश किया। पति ने कहा कि मैंने मांस खाया है। पत्नी को इस बात पर शक हुआ। कुछ ही देर में पति की करतूत सामने आ गई। इस घटना के बाद उत्तरी कोरिया पर आरोप लग रहे हैं कि वह मिसाइल परीक्षण में व्यस्त है और दूसरी तरफ उसकी जनता भूख से अपनी संतानों की हत्या कर खाने के लिए मजबूर है। गौरतलब है कि उत्तरी कोरिया परमाणु परीक्षण की लगातार कोशिश कर रहा है। अमेरिका ने कई तरह के प्रतिबंध भी लगा रखे हैं। वहीं पड़ोसी देश दक्षिण कोरिया से भी हमेशा युद्ध की तरह तनाव बना रहता है। उत्तरी कोरिया की यह खबर वाकई  21 वीं सदी के विश्व समुदाय को हैरान करने वाली है। युद्ध की ललक व अणु शक्ति बनने की उसकी सनक ने उसकी यह दुर्गति की है।

No comments:

Post a Comment