Friday, January 11, 2013

पाक आदत से लाचार



अपनी आदत से लाचार पाकिस्तान ने शुक्रवार को नियंत्रण रेखा पार से एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए फायरिंग की। जवाब में भारत की ओर से भी सैनिकों ने फायरिंग की। इससे पहले गुरुवार को भी पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के पुंछ और कृष्णाघाटी सेक्टर में भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की थी। साथ ही पाकिस्तान ने पुंछ सीमा में चकना-दा-बाग से नियंत्रण रेखा पर व्यापार के लिए अपने दरवाजे बंद कर लिए। जबकि, कश्मीर में उड़ी-सलामाबाद मार्ग पर अमन कमान सेतु से सामानों का आदान-प्रदान जारी रहा। इससे दो दिनों पहले ही पाक सैनिकों ने भारतीय सीमा में घुसपैठ कर दो भारतीय सैनिकों की हत्या कर दी थी और और उनके शवों को क्षत विक्षत कर दिया था। इस बीच, पाकिस्तान ने सीमा पर व्यापार बंद कर दिया है। इसके तहत भारत के 35 ट्रक वहां रुके पड़े हैं। उधर, पाकिस्तान ने आरोप लगाया है कि भारतीय सेना ने उकसावे वाली कार्रवाई की और भारतीय सैनिकों की फायरिंग से उसके एक सैनिक की मौत हो गई। हालांकि भारतीय सैन्य मुख्यालय ने पाक के इन आरोपों का खंडन किया है। बताया गया है कि पाकिस्तानी सेना ने पुंछ के बट्टाल इलाके में लगभग 4:30 बजे गोलीबारी शुरू की। भारतीय सेना ने इसका करारा जवाब दिया है। इसके साथ ही पाकिस्तान ने पुंछ सीमा में चकना-दा-बाग से नियंत्रण रेखा पर व्यापार के लिए अपने दरवाजे बंद कर लिए। जबकि, कश्मीर में उड़ी-सलामाबाद मार्ग पर अमन कमान सेतु से सामानों का आदान-प्रदान जारी रहा। पुंछ सीमा पर भारतीय जवानों की बर्बर हत्या के दो दिन बाद गुरुवार सुबह जम्मू के व्यापारियों ने टमाटर व अन्य सामान से लदे 25 ट्रकों को गुलाम कश्मीर के व्यापारियों के लिए रवाना किया। जैसे ही ट्रक चकना-दा-बाग ट्रेड सेंटर से पाकिस्तान सीमा की ओर बढ़े तो वहां की सेना ने गेट ही नहीं खोला। काफी इंतजार करने के बाद ट्रक चालक पुंछ लौट आए। दरअसल गलती करके गाल बजाना पाकिस्तान की पुरानी आदत है।

No comments:

Post a Comment