Wednesday, August 28, 2019

बिंद जाति के थे भगवान शिव?



बिहार सरकार में मंत्री बृज किशोर बिंद ने कहा है कि भगवान शिव बिंद जाति के थे। बृज किशोर बिंद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता  है. कहा  कि शिव पुराण में कहा गया है कि शिव बिंद जाति के थे। उन्होंने अपनी बात के पीछे भगवान राम और भगवान कृष्ण की जातियों का भी जिक्र किया।

एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे बृज किशोर बिंद ने कहा, 'शिव पुराण के भाग दो, अध्याय 36 के पैरा 4 में लिखा हुआ है कि भगवान शिव बिंद जाति से ताल्लुक रखते थे।' यह बात कहते हुए बताया कि एमए की कक्षा में भी यह पढ़ाया जाता है इसलिए मैंने सोचा कि समाज के लोगों को भी इसकी जानकारी होनी चाहिए। 

अपनी बात को और मजबूत करने के लिए बृज किशोर बिंद ने कहा कि अगर भगवान कृष्ण ग्वाला हो सकते हैं, भगवान राम क्षत्रिय हो सकते हैं तो भगवान शिव बिंद क्यों नहीं हो सकते हैं। 

No comments:

Post a Comment